Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा 2023 के लिये रजिस्ट्रेशन कैसे करें, किन-किन चीजों का ध्यान रखना है इसकी सम्पूर्ण जानकारी।

   .....🖊हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी शिव भक्तों के लिये खुशखबरी आ चुकी है जी हाँ हम बात कर रहे हैं श्री अमरनाथ यात्रा के बारे मे, सभी शिव भक्तों को बताना चाहुंगा कि श्री अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल 2023 से शुरु हो चुका है और यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरू हो जायेगी जोकि 30 अगस्त 2023 तक चलेगी, 62 दिवसीय इस यात्रा  से संबंधित पूरी जानकारी हम आगे इस लेख मे देने वाले हैं-

 


 1.यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिये जरुरी दस्तावेज- Important Documents for Yatra Registration. 

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • श्राईन बोर्ड द्वारा चुने गये अस्पताल का बना हुआ मेडिकल सर्टिफिकेट
  • दो मोबाइल नम्बर (एक आपका व्यक्तिगत और एक आपका आपातकालीन नम्बर घर का)
  • ईमेल

Medical Certificate हेतु Authorised डॉक्टर/अस्पताल की सूची-     Click Here

 

2.अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन कैसे करें- Amarnath Yatra Registration Kaise Kare.

श्री अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन दो तरीके से किया जाता है, 1.ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन, 2.ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन-

ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन:  ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिये सबसे पहले आपको श्राईन बोर्ड की वेबसाइट- www.jksasb.nic.in पर जाना होगा..

  • अब आपको Online Services वाले ऑप्शन का चयन करना होगा अब आपके सामने यात्रा रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिल जायेगा.
  • यात्रा रजिस्ट्रेशन करते वक्त आपको अपलोड करने के लिये 1 पासपोर्ट साइज फोटो और अपना मेडिकल सर्टिफिकेट स्कैन करके अपने PC या फोन मे रख लेना है।
  • यात्रा रजिस्ट्रेशन करते वक्त सबसे पहले आपको अपना यात्रा मार्ग बालटाल/पहलगाम मार्ग और तिथि को तय करना होगा, दोनो यात्रा मार्ग की जानकारी के लिये इस ब्लॉग को पूरा जरूर पढे।
  • यात्रा रजिस्ट्रेशन फार्म भरने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन फीस पे(अदा करना/देना) होगा जोकि लगभग प्रति व्यक्ति 220रू है।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फीस पे करने के बाद आपको अपने रजिस्ट्रेशन प्रिंट को जरूर निकाल लेना है क्योंकि इसी प्रिंट को दिखा के आपको यात्री निवास जम्मू मे आपको RFID Card मिलेगा।

  • यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिये-   Click Here
  • फीस जमा करने के लियेClick Here
  • प्रिंट निकालने के लिये-     Click Here

ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन:  ऑफलाईन यात्रा रजिस्ट्रेशन देश भर मे श्राइन बोर्ड द्वारा चुनी हुई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 99, पंजाब नेशनल बैंक की 316, यस बैंक की 37, जम्मू & कश्मीर बैंक की 90 शाखाओं किया जायेगा

यात्रा रजिस्ट्रेशन बैंक शाखाओं की सूची देखें- Click Here
 
(आप बैंक की लिस्ट मे उपस्थित अपनी नजदीकी शाखा मे जा के यात्रा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। )


3.अमरनाथ यात्रा कैसे जायें- Amarnath Yatra kaise Jayein.

 जम्मू: अमरनाथ यात्रा के लिये सबसे पहले आपको जम्मू जाना होगा, अगर आप ट्रेन से आ रहें हैं तो आपको जम्मू तवी रेलवे स्टेशन आना होगा जोकि देश के सभी मुख्य शहरों से बहुत अच्छे से जुडा हुआ है।

 

अगर आप हवाई यात्रा कर के आ रहें हैं तो आपको यहाँ के नजदीकी श्रीनगर एयरपोर्ट आना होगा।

 

जम्मू आने के बाद आपको जम्मू तवी स्टेशन से 3-4 कि.मी. की दूरी पर स्थित भगवती नगर यात्री निवास पहुंचना होगा यहाँ श्राईन बोर्ड द्वारा यात्रीयों के रुकने के लिये ए.सी. हॉल व नॉन ए.सी. हॉल बने हुए हैं जिनका किराया क्रमश: 50रू व 25रू प्रति व्यक्ति होता है।

 

भगवती नगर यात्री निवास मे ही आपको अपना रजिस्ट्रेशन प्रिंट देके के.वाई.सी(KYC) कराना होगा और RFID Card लेना होगा।

 

अब भगवती नगर यात्री निवास से ही अगले दिन सुबह 5 बजे आपको अपनी अमरनाथ यात्रा के शुरुआती बिंदु बालटाल या पहलगाम जिस मार्ग से आप यात्रा करना चाहते हैं वहाँ  के लिये निकलना होगा।

 



पहलगाम मार्ग: भगवती नगर यात्री निवास से पहलगाम की दूरी लगभग 238 कि.मी. है और इस मार्ग से पावन गुफा की दूरी लगभग 38-42 कि.मी. रहती है और इस मार्ग से आपको यात्रा पूरी करने मे लगभग 5 दिन का समय लगेगा, पहलगाम जाने के लिये आपको टैक्सी व बस की सुविधा मिलती है, बस का किराया 500-800रू तक रहता है।

 

बालटाल मार्ग: यात्री निवास से बालटाल की दूरी लगभग 358कि.मी. है और इस मार्ग से पावन गुफा की दुरी लगभग 14कि.मी. रहती है  परन्तु यह मार्ग बेहद जटिल व खडी चढाई वाला है और इस मार्ग से सिर्फ उन्ही लोगो को यात्रा करनी चाहिये जो शारीरिक तौर पे बिलकुल फिट हो, इस मार्ग से आपको यात्रा पूरी करने मे 2-3दिन का समय लग सकता है, बालटाल जाने के लिये भी आपको टैक्सी व बस की सुविधा मिल जाती है,बस का किराया लगभग 700-1200रु रहता है।

 

4. यात्रा के दौरान रहने व खाने की सुविधा- Yatra Ke Dauran Rahne aur Khane ki Suvidha.

रुकने के लिये: अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रीयों के रुकने के लिये शेयरिंग कैम्प व टेंट की व्यवस्था की जाती है जिसका किराया 300रू से लेकर 550रू प्रति व्यक्ति तक रहता है।

खाने की व्यवस्था: अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रीयों को खाने-पीने को लेकर विचार करने की जरुरत बिलकुल नहीं है क्योंकि यहाँ पूरी यात्रा के दौरान नि:शुल्क भण्डारे व लंगर की व्यवस्था तमाम शिव भक्तों, श्राईन बोर्ड व सी.आर.पी.एफ के द्वारा की जाती है।

5. अमरनाथ यात्रा मार्ग की कुछ प्रमुख जगह- Amarnath Yatra Marg Ki Kuchh Pramukh Jagah.

 यात्रा मार्ग:   पहलगाम‌‌→चंदनवारी→पिस्सूटॉप‌‌→शेषनाग‌‌→पंचतरणी‌‌→पावन गुफा श्री अमरनाथ



पहलगाम: दुनियां भर मे अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाने के लिये पहलगाम श्रीनगर से लगभग 96 कि.मी. की दूरी पर स्तिथ है। यहाँ लिद्दर और अरु नदी व आसमान को छूते पहाड आपका मन मोह लेंगे, यहाँ यात्रियों के ठहरने के लिये होटल व कैम्प की अच्छी व्यवस्था है, यात्री अपनी यात्रा की पहली रात यहाँ गुजारने के बाद दूसरे दिन सुबह अपनी यात्रा की शुरुआत करते हैं।

 


चंदनवारी: पहलगाम से 16 कि.मी की दूरी पर स्थित चंदनवारी लिद्दर नदी के किनारे-किनारे बने यात्रा मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों प्राकृतिक का बहुत ही गजब का अनुभव कराती है।

 


पिस्सू टॉप: चंदनवारी से 3कि.मी. दूर स्थित पिस्सू टॉप जिसकी ऊंचाई लगभग 11500 फीट है। कहा जाता है कि एक समय जब देवताओं और राक्षसों के बीच भोलेनाथ के पहले दर्शन करने को लेकर युद्ध हुआ था तब इसी स्थान पर देवताओं ने भोलेनाथ की शक्ति से बहुत सारे राक्षसों वध कर दिया था देवताओं ने इतने राक्षसों को मारा था कि राक्षसों के शवों का बहुत ऊंचा पहाड बन गया था।

 


शेषनाग: पिस्सू टॉप से लगभग 14कि.मी. की यात्रा पुरी कर हम शेषनाग पहुंच जाते है चुंकि यहाँ स्थित सात पहाड की चोटियां जोकि दूर से देखने पर शेषनाग जैसी दिखाई देती हैं इसलिए इस जगह को शेषनाग कहा जाता है और यात्री अपनी यात्रा की दूसरी रात यहीं बिताते हैं।

 


 पंचतरणी: शेषनाग से थोडा आगे बढने पर हमे महागुनास मे पहाडों की खडी व जटिल चढाई करनी पडती है और फिर पंचतरणी पहुंचते हैं चुंकि यह स्थान लगभग 12000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है इस वजह से यहाँ बर्फीली देखने को मिलती है और ऊंचाई पर स्थित होने कारण यहाँ कई यात्रियों को अक्सीजन की कमी महसूस होती है जिससे यात्रियों को ज्यादा थकान महसूस होती है अगर आपको कोई ज्यादा दिक्कत महसूस होती है तो आप तुरंत यहाँ चिकित्सक की मदद जरूर लें, यात्री अपनी यात्रा की तीसरी रात यहाँ बिताते हैं।

 


पावन गुफा श्री अमरनाथ जी: सारी कठिनाईयों और मुसीबतों को मात देकर भक्त आखिर बाबा बर्फानी के दर्शन करने पावन गुफा तक पहुंच ही जाते है, पवित्र गुफा के रास्ते मे आपको अमरावती नदी और पंचतरणी नदी का संगम देखने को मिलता है कई भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने से पहले यहाँ स्नान करते हैं फिर पवित्र गुफा के दर्शन करते हैं संगम से पवित्र गुफा की दुरी लगभग 3कि.मी. है।

 

6.महत्वपूर्ण बिन्दु- Important Points. 

  • अपना आधार कार्ड व कुछ पासपोर्ट साईज फोटो साथ रखें।
  • अपने RFID Card जरुर सम्भाल के रखें।
  • अपने साथ गर्म कपडे जैसे- जैकेट,मंकी कैप,मफलर व स्पोर्ट्स वाले जूते जरुर लेके आएं।
  • अपने साथ एक छाता, रैन कोट व टॉर्च जैसी कुछ जरूरी चीजें साथ जरूर लाएं।
  • यात्रा के दौरान गर्मी लगने पर अपने कपडे न उतारें वर्ना आप बीमार हो सकते हैं।
  • यात्रा के दौरान किसी भी तरह का शार्टकट इस्तेमाल न करें ये सब आपको भारी पड सकता है।
  • अपनी यात्रा की तैयारी आप एक महीने पहले से ही शुरु कर दें जैसे- सुबह,शाम 4-5कि.मी. टहलें व योगा करें।
  • 13 साल से कम उम्र व 70 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगो को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती है।
  • साथ ही छ: हफ्ते से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती है।
  • आप ऐसी किसी भी जगह न रुकें जहाँ किसी भी प्रकार के खतरे का नोटिस जारी किया गया हो।
  • और यात्रा के दौरान सफाई का भी ध्यान रखें कुडा वगैराह डस्टबिन मे ही फेंकें।
  •  अमरनाथ यात्रा अकेले बिलकुल न करें।
     
                        अमरनाथ यात्रा का विडियो- Click Here
 
 See More..

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.